25 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
गिरीन्द्र
नई दिल्ली। ब्लॉग इन दिनों अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनकर सामने आ रहा है। साहित्य, राजनीति, संगीत की बातें जहां ब्लॉग जगत में हो रही हैं, वहीं कार्टून की सहायता से भी ब्लॉगर चुटीले अंदाज में अपनी बात कह रहे हैं।
ब्लॉग जगत में ‘कार्टून ब्लॉग’ बेहद सक्रिय हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर इन ब्लॉग पर कार्टून पेश किए जाते हैं। ‘करंट कार्टून’ एक ऐसा ही ब्लॉग है, जहां राजनीति मुद्दों पर कार्टून पेश किए जा रहे हैं।
पढ़ें: अब करन जौहर भी बने ब्लॉगर पाकिस्तान की मौजूदा हालात में परवेज मुशर्रफ की स्थिति को एक कार्टून के जरिए दर्शाया गया है कि कैसे मुशर्रफ ‘जनरल मुशर्रफ’ से ‘जनरल आदमी’ बन गए हैं। ‘पब्लिक इश्यूज’ नामक एक
ब्लॉग व्यापारिक मुद्दे पर लोगों तक कार्टून के जरिए अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
‘किश्तों के लिए लोन’ नामक शीर्षक में एक कार्टून पेश किया है, जिसमें दिखाया गया है कि एक व्यक्ति लोन की किश्तें चुकाने के लिए बैंक से ऋण मांग रहा होता है। वहीं ‘मुसीबत में सिंह’ नामक कार्टून में दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह किस तरह आतंकवाद और मंहगाई से जंग लड़ रहे हैं।
पढ़ें: लालू जी का ब्लॉग शिकायतों से भरा ‘बामुलाहिजा’ एक ऐसा
ब्लॉग है, जहां हर दिन एक मुद्दे पर खास कार्टून पेश किए जाते हैं। राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े होने वाली लूटपाट की घटनाओं पर यहां एक कार्टून है ‘दिल्ली में ज्यादा स्कोप है’। इसमें दिखाया गया है कि दिल्ली में किस प्रकार आसानी से लूटपाट मचाकर करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं।
कार्टून संबंधी ब्लॉग की संख्या वैसे अधिक नहीं है, लेकिन जो भी ब्लॉग हैं उनकी पैनी नजर समाज में हो रही घटनाओं पर लगातार बनी रहती है। ‘करंट कार्टून’ हो या फिर ‘पब्लिक इश्यूज’, ये सभी बेबाक होकर कार्टून के जरिए अपनी बातें लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इन
ब्लॉग पर मिलने वाली ढेर सारी प्रतिक्रियाएं इस बात का इशारा कर रही हैं कि कार्टून ब्लॉगर की आवाज दूर तक पहुंच रही है।