06 अक्टूबर 2008
वार्ता
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में
दशहरे के एक दिन पहले मनाए जाने वाले ‘पंजाबी दशहरे’ में इस बार 55 फीट ऊंचे रावण का दहन रंगीन आतिशबाजी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।
पंजाबी हिन्दू संगठन के अध्यक्ष इन्द्रमोहन भाटिया ने यहां बताया कि संगठन द्वारा आगामी आठ अक्टूबर को 58वें पंजाबी
दशहरे का आयोजन स्थानीय राइट टाउन स्टेडियम में किया जाएगा।
पढ़ें: दो दशक बाद मना कश्मीर में दशहरा इस वर्ष पंजाबी दशहरे में 55 फीट ऊंचे विशालकाय रावण एवं कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंजाबी
दशहरे का शुभारंभ वर्ष 1950 में श्री मनोहरलाल साहनी, संतराम सचदेवा, स्वर्गीय रामलाल शर्मा ने अपने साथियों के साथ किया था। इसके बाद सतत रूप से पंजाबी दशहरे का आयोजन किया जा रहा है।
पंजाबी दशहरा जबलपुर एवं आसपास के जिलों के लोगों के लिए वर्षों से एक आकर्षण केन्द्र बन गया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में एकत्रित होते हैं।