|
|
आर्सेलर मित्तल के मुख्यालय पर हमला
|
13 मई 2009
आवाज़ समाचार
दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कम्पनी आर्सेलर-मित्तल को छंटनी की वजह से कर्मचारियों की नाराजगी झेलनी पड़ी है। उसके लक्जेमबर्ग मुख्यालय पर कम्पनी से निकाले गए कर्मचारियों ने हमला कर दिया।
हमला करने वाले कर्मचारियों ने मुख्यालय की इमारत पर पत्थर फेंके और मुख्य द्वार को तोड़ने की कोशिश भी की। यह कर्मचारी अस्थाई तौर पर नौकरी से निकाले जाने का विरोध कर रहे थे। विरोध करने वालों में ज्यादातर कर्मचारी फ्रांस और बेल्जियम के थे।
पुलिस के अनुसार करीब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की संख्या करीब 2,000 थी। जिस वक्त यह हमला किया गया, उस वक्त शेयरधारकों की बैठक चल रही थी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010