28 अक्टूबर 2009
वार्ता
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता जापानी होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की भारतीय इकाई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कल यहां अपना नया मॉडल, मोटो स्कूटर एविएटर पेश किया। इस नए मॉडल में कई खूबियां हैं जो इसकी स्टाइल तथा खूबसूरती को बढ़ाते हैं।
हीरो होंडा ने 91 हजार की ‘करिज्मा’ पेश की कंपनी ने इस नए मॉडल को 30 से 40 आयु-वर्ग के पुरुषों को लक्ष्य में रखकर उतारा है। इस ऑटोमेटिक मॉडल में पर्यावरण मानक बीएस-तीन का पूरा ध्यान रखा गया है। इस नए मॉडल में 110 सीसी का इंजन है और इसकी क्षमता आठ बीएचपी की है। यह मोटो स्कूटर पांच रंगों में उपलब्ध होगा और इस माह के अंत तक भारतीय सड़कों पर दौड़ता नजर आएगा। एविएटर स्टैंडर्ड की एक्स शोरूम कीमत 42,160 रुपए और एविएटर डीलक्स 47,160 रुपए है।
इस मौके पर कंपनी के अध्यक्ष एवं सीईओ शिंजी अयामा ने कहा- होंडा भारतीय ग्राहकों की नई आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए एवं असरदार उत्पादों का निर्माण जारी रखेगी। भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उत्पादों की बिक्री से कहीं अधिक है।
तस्वीर:“मंजा” आई गुजरात में कंपनी के परिचालन प्रमुख/सेल्स एंड मार्केटिंग/एन. के. रत्तन ने इस अवसर पर कहा,"स्कूटर वर्ग में दिग्गज बनकर कंपनी ने स्कूटर बाजार के आगामी विस्तार के लिए प्रीमियम अपील के साथ नया एविएटर लांच किया है। इसके अलावा सभी एचएमएसआई उत्पादों को लेकर ग्राहकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई है। इसे देखते हुए हम चालू वर्ष 2009-10 के दौरान 12.5 लाख गाड़ियों की बिक्री के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 17 फीसदी से ज्यादा है।"