|
|
शेयर बाजार अच्छी तेजी में बंद
|
04 सितम्बर 2009
जोश18
कारोबार समाप्त
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन देश के शेयर बाजारों ने इस सप्ताह की पहली बढ़त देखी। सुबह हल्की बढ़त के साथ खुले बाजारों ने दिन के दूसरे सत्र में अच्छी तेजी दिखाई और लगातार चार दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला खत्म हुआ।
आज बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 290.79 अंक ऊपर 15,689.12 के स्तर पर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 86.85 अंक ऊपर 4,680.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी रही।
आज यहां सभी क्षेत्रीय सूचकांक ऊपर रहे जिनकी अगुवाई वाहन, धातु, पूंजीगत वस्तु, तेल व गैस और अचल सम्पत्ति सूचकांकों ने दो फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ की।
आज सेंसेक्स पर महिन्द्रा, हीरो होंडा, स्टरलाइट, एलएंडटी, एचडीएफसी आदि शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर रहे। लेकिन टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर गिर गए।
दोपहर 12:49 बजे
देश के बाजारों में आज सुबह से ही हल्की बढ़त का कारोबार जारी है। एशिया के अन्य बाजारों में अब भी मिलाजुला रुख है।
इस समय बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 89.87 अंक ऊपर 15,488.20 के स्तर पर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 28.25 अंक ऊपर 4,621.80 के स्तर पर है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग आधे फीसदी की तेजी है।
फिलहाल यहां धातु, वाहन, तेल व गैस और बैंक क्षेत्र सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। लेकिन अचल सम्पत्ति, आईटी और तकनीकी क्षेत्र के सूचकांक गिरावट में हैं।
इस समय सेंसेक्स पर महिन्द्रा, हिंडाल्को, हीरो होंडा, स्टरलाइट और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। लेकिन डीएलएफ, टाटा मोटर्स, टीसीएस, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट पर हैं।
सुबह 10:10 बजे
देश के बाजारों में आज सुबह के कारोबार में बढ़त भरा कारोबार हो रहा है।
इस समय बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 67.00 अंक ऊपर 15,465.33 के स्तर पर और राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का निफ्टी 20.75 अंक ऊपर 4,614.30 के स्तर पर है। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में आधे फीसदी से ज्यादा की और स्मॉलकैप सूचकांक में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी है।
फिलहाल यहां उपभोक्ता टिकाऊ, वाहन, धातु और अचल सम्पत्ति क्षेत्र सबसे ज्यादा बढ़त पर हैं। लेकिन आईटी और तकनीकी क्षेत्र के सूचकांक गिरावट में हैं।
इस समय सेंसेक्स पर महिन्द्रा, हीरो होंडा, आरकॉम, हिंडाल्को और जेपी एसोसिएट्स के शेयर अच्छी बढ़त पर हैं। लेकिन डीएलएफ, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट पर हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010