09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  बाज़ार का रुख  »  सेंसेक्स के 13,000 के पार जाने की उम्मीद
सेंसेक्स के 13,000 के पार जाने की उम्मीद
ads by google
18 मई 2009
वार्ता

मुम्बई।
सत्तारूढ़ यूपीए गठबंधन के लिए आम चुनाव में स्पष्ट जानदेश आने के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी की उम्मीद से आगामी सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में खासी बढत की सम्भावना है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 9 से 11 फीसदी की बढ़त के साथ 13,500 के स्तर तक जा सकता है। बाजार की इस तेजी का असर रुपए पर भी दिखाई पड़ेगा और यह डॉलर की तुलना में मजबूती लेते हुए 49 रुपए प्रति डॉलर तक चढ़ सकता है।

चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में मजूबती के आसार

केन्द्र में स्थिर सरकार बनने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भरोसा बाजार पर बनेगा और बड़े पैमाने पर विदेशी पूंजी बाजार में आएगी।

विश्लेषकों के मुताबिक कांग्रेस को अब सरकार बनाने के लिए वामदलों के सहारे की जरूरत नहीं होगी जिससे वह अपनी आर्थिक नीतियां पूरी स्वतंत्रता के साथ लागू कर पाएगी।

स्थाई सरकार की सम्भावना से उद्योग जगत खुश

स्थिर सरकार और बाजार में बड़े पैमाने पर पूंजी आने से बैंक, बीमा, पूंजीगत वस्तु, खुदरा, अचल सम्पत्ति और दूरसंचार क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा और इनके शेयर खासे मुनाफे में रहेंगे।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार का रुख
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.