21 मई 2009
रॉयटर्स
लंदन। अमेरिकी सर्च इंजन गूगल ने किसी भी समाचार पत्र को नहीं खरीदने का निर्णय लिया है।
कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष इरिक श्मिट के हवाले से फाइनेंशियल टाइम्स ने कहा कि किसी भी समाचार पत्र का अधिग्रहण इस लिहाज से भी ठीक नहीं है क्योंकि गूगल ‘तकनीक’ और ‘सामग्री’ के बीच की सीमारेखा को पार नहीं करना चाहती है।
सभी के ‘बस’ की बात होगी इंटरनेट गूगल का लाभ 8.9 फीसदी बढ़ा श्मिट ने कहा है कि उनकी कम्पनी पहले समाचार पत्र प्रकाशन समूह को खरीदने पर विचार कर रही थी लेकिन अब उसने अपना निर्णय बदल लिया है क्योंकि यह बहुत खर्चीला या अत्यधिक दायित्वों वाला काम हो सकता है।
ऐसी खबर थी कि मंदी के कारण विज्ञापन राजस्व में भारी कमी के कारण संकट में फंसे समाचार पत्र संगठनों को गूगल खरीद सकती है और इसमें सबसे ऊपर न्यूयॉर्क टाइम्स था। हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स बोर्ड के सदस्य स्कोट गैलावी ने इस तरह की मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि गूगल उनकी कम्पनी को नहीं खरीद रही है।