|
|
सत्यम के शेयर खरीदने की तारीख बढ़ी
|
05 जून 2009
वार्ता
मुम्बई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी टेक मंहिद्रा ने वित्तीय धांधली में फंसी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेस लिमिटेड के 1,154 करोड़ रुपए में 20 प्रतिशत शेयर खुले बाजार से खरीदने के लिए पत्र भेजने की तय तिथि तीन जून से बढ़ाकर नौ जून कर दी है।
सत्यम कम्प्यूटर ने कहा है कि शेयरधारकों को प्रस्ताव पत्र तीन जून की बजाय नौ जून से भेजे जाएंगें। शेयरधारकों को प्रस्ताव वापस लेने की तिथि भी 27 जून से संशोधित कर 26 जून कर दी गई है।
कम्पनी ने कहा है कि अन्य कार्यक्रम पूर्व घोषणा के अनुसार रहेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010