09 जून 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
कोलकाता। समसामयिक मामलों से संबंधित खबरें प्रसारित करने वाला टेलीविजन चैनल टीवी साउथएशिया पाकिस्तान में सीधे देखा जा सकने वाला पहला भारतीय चैनल बन गया है।
टीवी साउथएशिया के प्रवर्तकों में से एक रतिकांत बसु ने आईएएनएस से कहा, “कराची में चैनल का प्रसारण सोमवार शाम से शुरू हो गया और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में यह मध्यरात्रि से देखा जाने लगा।”
पढ़ें: दर्शक जुटाने में जुटे चैनल पढ़ें: 97 नए समाचार चैनल कतार में टीवी साउथएशिया की भारतीय शाखा ‘तारा न्यूज’ नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के प्रमुख समाचार चैनलों को भारतीय खबरें मुहैया कराएगी। बसु ने कहा कि पाकिस्तानी समाचार चैनल आज टीवी भी टीवी साउथएशिया का सहयोगी है और वह चैनल के लिए पाकिस्तान से जुड़ी सामग्री मुहैया कराएगा।
भारत-पाकिस्तान के संबंधों में ठंडेपन से चैनल को होने वाले दिक्कतों के बारे में पूछे जाने पर बसु ने कहा, “ऐसी कोई समस्या नहीं है। हम दोनों देशों की सरकारों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर अपने विचार नहीं देंगे।” चैनल को पाकिस्तान में केबल नेटवर्क के जरिए वितरित किया जाएगा।