नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण सरकार ने बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में चार रुपए प्रति लीटर और डीजल में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की। रसोई गैस और केरोसीन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बढ़ी हुई कीमतें बुधवार मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। मुरली देवड़ा ने प्रधानमंत्री से एक मुलाकात के तुरंत बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की घोषणा की।
देवड़ा ने कहा कि केरोसीन और रसोई गैस की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है और सरकार केरोसीन पर 15.26 रुपया प्रति लीटर और रसोई गैस पर प्रति सिलेंडर 92.96 रुपए की सब्सिडी जारी रखेगी।
चुनावों से पहले ही सोनिया गाँधी ने डिज़ल और पेट्रोल के दाम कम करके सब हिंदुस्तानियों को एक इटली का ऐसा लोलीपोप दिया, जिसमें सारा हिन्दुस्तान फँस गया , और कामयाबी भी मिली,