09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  विवाद  »  रामगोपाल वर्मा ने कुछ गलत नहीं किया: वकील
रामगोपाल वर्मा ने कुछ गलत नहीं किया: वकील
ads by google
20 मई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
वरिष्ठ वकीलों का कहना है कि फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रण’ में जिस गाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, वह कानूनी रूप से किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता।

फिल्म ‘रण’ के गाने पर प्रतिबंध लगा

वकील ललित भसीन ने ‘आईएएनएस’ से कहा कि, “फिल्म में कहीं भी राष्ट्रगान या  ध्वज का अपमान नहीं हुआ है। अगर कोई राष्ट्रगान का अपमान करने जैसी कोई हरकत करता भी है तो उसे सजा नहीं हो सकती है, क्योंकि इसके लिए कोई कानून नहीं है”।

सर्वोच्च न्यायालय की वकील पिंकी आनंद कहती हैं, “इसपर क्यों विवाद खड़ा हो रहा है मुझे समझ नहीं आता, जब कानूनी तौर पर यह अपराध नहीं है। मैंने गाना सुना है और उसमें राष्ट्रगान का किसी तरह से अपमान नहीं किया गया है”।

‘रण’ के लिए सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे रामू 

गौरतलब है कि रामगोपाल वर्मा की अगली फिल्म के गाने ‘जन गण मन रण है’ को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - विवाद
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
तब्बू गुलजार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं
तब्बू ने एक साक्षात्कार में कहा कि गुलजार साहब मेरे पिता के समान हैं।
कश्मीर: हिमस्खलन में 10 सैन्य अधिकारियों की मौत
बारामुला जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन से सैन्य प्रशिक्षण शिविर के 10 अधिकारियों की मौत।
अमिताभ-आमिर एक फिल्‍म में नजर आएंगे
बिग बी ने ब्‍लॉग में लिखा है कि आमिर ने खुद उनके साथ काम करने की इच्‍छा जताई है।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.