10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  ऑस्ट्रेलियाई टीम लय पकड़ रही है- पोंटिंग
ऑस्ट्रेलियाई टीम लय पकड़ रही है- पोंटिंग
ads by google
07 अगस्त 2009
रॉयटर्स

हेडिंग्ले।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को कहा कि उतार-चढ़ाव भरे एशेज टेस्ट श्रृंखला में उनकी टीम लय पकड़ रही है।

पढ़ें- पोंटिंग ने दरवाजे पर अपना गुस्सा उतारा

गौरतलब है कि पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रहा है और चौथा टेस्ट शुक्रवार से यहां शुरू हो रहा है। एजबेस्टन में ड्रॉ समाप्त हुए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने पूरे दिन बल्लेबाजी की थी और मैच ड्रॉ कराके ही दम लिया।

पोंटिंग ने यहां पत्रकारों से कहा, “इस श्रृंखला में अबतक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले और जिस तरीके से हमने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में हमने खेला, उससे टीम बेहद उत्साहित है। यह हम सभी के लिए अहम मैच है और हम चौथे टेस्ट में भी बेहतर खेल की उम्मीद करते हैं।”

पढ़ें-
क्लार्क के पेट में तकलीफ, आराम की सलाह

पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में बल्लेबाज माइकल क्लार्क समेत कुछ खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। पेट में चोट की वजह से क्लार्क अभ्यास नहीं कर सके।

विकेटकीपर ब्रैड हैडिन उंगलियों में चोट की वजह से पिछला टेस्ट नहीं खेल सके थे लेकिन पोंटिंग ने कहा कि वह हेडिंग्ले टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क और ब्रेट ली मेहमान टीम के गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.