04 अक्टूबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
सेंचुरियन। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को नौ विकेट से मात देने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान
रिकी पोंटिंग ने कहा है कि इस कामयाबी की बुनियाद उनके तीन शब्दों ने रखी थी जो उन्होंने मैच से पहले अपने साथी खिलाड़ी से कहा था।
पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी- पाक को हरा न्यूजीलैंड फाइनल में सेंचुरियन में
पोंटिंग ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपने साथियों से 'रेस्पेक्ट इवरी बॉल' यानी हर गेंद का सम्मान करने के लिए कहा था। उल्लेखनीय है कि उस मैच में पोंटिंग और शेन वॉटसन ने नाबाद शतकीय पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द हेराल्ड' के मुताबिक
पोंटिंग ने कहा, "मैं अपने साथियों से कहा कि वे इंग्लैंड को किसी भी सूरत में हल्के में न लें और हर गेंद का सम्मान करें। हमनें उस मैच में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।"
पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ 111 रनों की पारी खेलने वाले
पोंटिंग ने एकदिवसीय मैचों में 12,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।