09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  द्रविड़ कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान बने
द्रविड़ कर्नाटक रणजी टीम के कप्तान बने
ads by google
30 अक्टूबर 2009
वार्ता

बेंगलुरु।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस सत्र के रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप में कर्नाटक की 16 सदस्यीय टीम की अगुवायी करेंगे जबकि एकदिवसीय मैचों के शानदार सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा टीम के उप कप्तान होंगे।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस सत्र के शुरुआती मैच में कर्नाटक की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से मेरठ में तीन से छह नवम्बर तक होगी। इसके अलावा टीम दिल्ली में 10 से 13 नवम्बर तक दिल्ली की टीम से भिडे़गी।

पढ़ें- द्रविड़ के साथ चयनकर्ताओं का व्यवहार गांगुली जैसा

टीम इस प्रकार है- राहुल द्रविड़ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (उप कप्तान), के बी पवन, अमित ए वर्मा, मनीष के पांडेय, वी एस तिलक नायडू (विकेटकीपर), बी अखिल, सुनील बी जोशी, आर विनय कुमार, ए मिथुन, उदित बी पटेल, जी एम गौतम, एस अरविंद, के.पी अप्पन्ना, स्टुअर्ट ए बिन्नी और रियान निनन।

कोच- के सनत कुमार, सहायक कोच- सोमशेखर एन शिरागुप्पी, मैनेजर- ए रघुराम भट्ट, फीजियो- वी मुथु कुमार, प्रशिक्षक- रामाकांत।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.