09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  आईपीएल: गांगुली फिर कोलकाता के कप्तान बने
आईपीएल: गांगुली फिर कोलकाता के कप्तान बने
ads by google
06 नवंबर 2009
जोश18


इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में कोलकाता टीम की कप्तानी एक बार फिर सौरव गांगुली को सौंपी गई है।

आईपीएल के पहले सत्र में, फिल्म सितारे शाहरुख खान की कोलकाता टीम की कप्तानी सौरव गांगुली ने ही की थी। लेकिन पिछले साल हुए दूसरे सत्र में टीम के कोच जॉन बुकानन से मतभेद के कारण उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और न्यूजीलैण्ड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैण्डन मैक्लम को कप्तानी सौंप दी गई थी।

लेकिन ये फेरबदल कोलकाता की टीम को बहुत महंगे पड़े थे। ब्रैण्डन का व्यक्तिगत प्रदर्शन और कोलकाता की पूरी टीम का खेल बहुत खराब रहा और टीम सबसे निचले पायदान पर रही। बुकानन का टीम में काफी झगड़ा- विवाद हुआ और कोलकाता की टीम तथा इसका मैनेजमेंट हंसी का पात्र बन गया था।

यहां तक कि इंटरनेट पर भी एक अज्ञात ब्लॉगर ने “फेक आईपीएल प्लेयर” (छद्म आईपीएल खिलाड़ी) नाम से ब्लॉग लिख कर कोलकाता टीम की खूब बखिया उधेड़ी और यह ब्लॉग काफी लोकप्रिय और चर्चित हुआ था।

टूर्नामेंट के बाद बुकानन को कोलकाता टीम के कोच पद से हटा दिया गया।

डेव व्हाटमोर को कल ही कोलकाता टीम के नए कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है।

अब आईपीएल के तीसरे सत्र के लिए सौरव गांगुली को फिर से कप्तानी सौंपी गई है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के लिए पिछ्ला साल काफी तनाव और निराशाजनक रहा था क्योंकि अच्छे खेल के बावजूद उन्हें पहले भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम और फिर रणजी टीम से निकाल दिया गया था। उसके बाद सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

इस सबके ऊपर उनसे आईपीएल की कप्तानी भी छिन गई और उन्हें टीम से निकाले जाने की चर्चा होने लगी।

लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिकूल परिस्थियों के बावजूद वापसी करने के लिए मशहूर सौरव गांगुली ने फिर एक बार बाजी जीत ली है और कोलकाता आईपीएल टीम के कप्तान बन गए हैं।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Nov 07, 2009
Dada..U r grt..V all wanna 2 c u bk playing actv cricket..Nt jst ipl
Jaideep US
Nov 06, 2009
दादा इज दादा
द ग्रेट दादा
वेलकम बैक
kamal sharma hindustan
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.