09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  अपराध  »  पटना: पहली कक्षा के अगवा छात्र का सुराग नहीं
पटना: पहली कक्षा के अगवा छात्र का सुराग नहीं
ads by google
16 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

पटना
। पटना के एक स्कूल के पहली कक्षा के छात्र श्रेष्ठ संजय के कथित अपहरण के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। इस सिलसिले में पुलिस पटना समेत विभिन्न जिलों में छापे मार रही है। संदेह के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार गांधी मैदान थाना क्षेत्र से अगवा श्रेष्ठ संजय के घर पर अब तक फिरौती की रकम के लिए कोई फोन नहीं आया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि श्रेष्ठ के विषय में जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने की घोषणा के बाद पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

उन्होंने कहा कि इस सुराग के आधार पर पुलिस के विभिन्न दलों द्वारा पटना समेत राज्य के कई जिलों में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

उधर, पटना के कई स्कूलों में श्रेष्ठ की रिहाई के लिए प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा है। छात्र श्रेष्ठ की सलामती और रिहाई के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। छात्रों ने अगवा करने वालों से भी श्रेष्ठ को रिहा करने की अपील की है।

श्रेष्ठ के घर पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा समेत कई नेताओं ने श्रेष्ठ के घर पहुंच कर उसके परिजनों का हाल लिया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह गांधी मैदान थाना क्षेत्र के मौर्या होटल के समीप से क्राइस्टचर्च स्कूल में पहली कक्षा के छह वर्षीय छात्र श्रेष्ठ का तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वह एक ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था।

श्रेष्ठ के पिता संजय कुमार श्रीवास्तव एक दवा कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - अपराध
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.