10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  रक्षा  »  "एनएसजी को मिलेंगे अत्याधुनिक हथियार"
"एनएसजी को मिलेंगे अत्याधुनिक हथियार"
ads by google

16 अक्टूबर 2009 

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मानेसर (हरियाणा)।
केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी प्रकार की आतंकवादी घटना से निपटने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया जाएगा।


एनएसजी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा, "हमने एनएसजी को नागरिक विमानों के इस्तेमाल के लिए अधिकृत किया है। एनएसजी को जल्द ही उच्च तकनीक वाले नए अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा। यह प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है।"

चिदम्बरम ने कहा, "26/11 की घटना के बाद एनएसजी की भूमिका एक बार फिर से परिभाषित हुई है। हमने एनएसजी के मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता तथा अन्य दो क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किए हैं। प्रत्येक केंद्र में 5000 जवान तैनात रहेंगे।"

एनएसजी की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए देश को समृद्ध, कुशल और प्रशिक्षित एनएसजी की आवश्यकता है।"



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - रक्षा
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.