|
|
मिग दुर्घटना : पायलट की जान बची
|
23 अक्टूबर 2009
वार्ता
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 आज पश्चिम बंगाल में जलपाईगुडी के पास दुर्घटना हो गया। विमान के पायलट ने सुरक्षित कूदकर जान बचा ली ।
वायुसेना की प्रवक्ता फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रिया जोशी ने यहां बताया कि विमान हाशिमारा एयरबेस से उड़ान भरने के बाद दोपहर बाद एक बजकर दस मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सामान्य प्रशिक्षण उड़ान पर था। प्रवक्ता ने कहा कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इस साल वायुसेना का यह नौवा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010