31 अगस्त 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को कहा कि सरकार राज्य के स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से योग शिक्षा आरंभ करने की योजना बना रही है।
धूमल ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, “स्कूलों के पाठ्यक्रम में हम योग शिक्षा को शामिल करने की योजना बना रहे हैं।”
पढ़ें: सैनिक सीख रहे हैं योग उन्होंने कहा कि, “योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ ने इस संबंध में हमें सहयोग देने का वादा किया है।”