17 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। अभिनेत्री
लारा दत्ता ने कहा है कि उन्हें अभिनेत्री
सुष्मिता सेन के साथ काम करना पसंद है। दोनों अभिनेत्रियों ने हाल ही में फिल्म ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ में साथ-साथ काम किया है।
तस्वीरें: लारा को गोविंदा से प्यार हुआ लारा ने कहा कि
सुष्मिता के साथ उनकी कोई प्रतियोगिता नहीं है।
लारा ने कहा कि, “
सुष्मिता मुझे काफी पसंद हैं। उनका स्वभाव काफी अच्छा है। हम दोनों को कभी भी एक साथ काम करने में दिक्कत नहीं हुई। दरअसल हमारे बारे में अफवाह उड़ाई गई है कि हम दोनों में एक साथ काम करने के मुद्दे पर अनबन है।”
पढ़ें: सुष्मिता-लारा आपस में भिड़ी लारा ने कहा कि, “अपने देश में केवल दो मिस यूनिवर्स हैं और यदि दोनों ही लड़ना शुरू कर दें तो यह काफी दुखद बात होगी। मैं तो बस
सुष्मिता के साथ ढेर सारी फिल्मों में काम करना चाहती हूं।”