12 अक्टूबर 2009
आईबीएन-7 आजकल
सलमान खान और
करीना कपूर एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं। हाल ही में दोनों मेलबर्न शहर के एक होटल की सबसे ऊंची मंजिल पर इश्क फरमाते हुए नजर आए।
तस्वीरें- फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ की झलक
दरअसल सलमान और करीना को अपनी आने वाली फिल्म
‘मैं और मिसेज खन्ना’ के एक रोमांटिक दृश्य को फिल्माने के लिए होटल की 125वीं मंजिल पर जाना था और प्यार के दो पल साथ बिताने थे। दोनों के बीच प्यार के इस दृश्य को मेलबर्न शहर के मशहूर होटल में फिल्माया गया है।
आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया सरकार इस होटल में शूटिंग की इजाजत नहीं देती है और वो भी होटल की 125वीं मंजिल पर। लेकिन जब होटल मालिक को पता चला कि सलमान खान और करीना कपूर की शूटिंग होनी है तो उन्होने शूटिंग की इजाजत दे दी। 125वीं मंजिल की खासियत है कि यहां से पूरे शहर को देखा जा सकता है।
पढ़ें- ‘मैं और मिसेज खन्ना’ की कहानी सलमान और करीना अभिनीत फिल्म
‘मैं और मिसेज खन्ना’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।