ख़बरें »
विदेश »
अमेरिका: भारतीय मूल के छात्र की दुर्घटना में मौत
|
|
अमेरिका: भारतीय मूल के छात्र की दुर्घटना में मौत
|
02 सितम्बर 2009
वार्ता
न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के एक छात्र, नरेश दाचा (22 वर्ष) की अमेरिका के ओहायो प्रांत में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है।
सामुदायिक संगठन “द तेलुगू एसोसियेशन ऑफ नार्थ अमेरिका” (टीएएनए) ने कल इस दुर्घटना की जानकारी दी।
संगठन से जुडे प्रसाद थोटाकूरा ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि हैदराबाद निवासी दाचा की कार के दायटोन इलाके में पेड से टकरा जाने से उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में दाचा के मित्र वरूण को हल्की चोट आई हैं। दाचा राइट स्टेट विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रानिक इंजिनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढाई कर रहा था।
दाचा ने पिछले साल आंध्र प्रदेश के नलगोंडा जिले से बी.टेक. की डिग्री हासिल की थी। उसने जनवरी 2009 में विश्वविद्यालय में नामांकन कराया था।
दाचा के परिवार में उसके पिता और भाई हैं जो हैदराबाद में रहते हैं।
टीएएनए दाचा के शव को हैदराबाद भेजने की व्यवस्था कर रहा है। संगठन के अध्यक्ष जयराम कोमती ने दाचा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010