09 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि अगर उन्हें किसी भी जीवित या दिवंगत व्यक्ति के साथ रात्रिभोज का मौका मिले तो भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनकी पहली पसंद होंगे।
एर्लिगटना के वेकफील्ड स्कूल में अपने भाषण के दौरान ओबामा ने कहा कि महात्मा गांधी उनके ‘वास्तविक नायक’ हैं।
ओबामा ने सुझाए बचत के नए नुस्खे समाचार पत्र ‘लास एंजेलिस टाइम्स’ ने बुधवार को खबर दी कि लिली नाम की एक छात्रा ने अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा, “अगर आपको जीवित या दिवंगत किसी शख्सियत के साथ रात्रिभोज करना हो तो आप इसके लिए किसे चुनेंगे?”
इसके जवाब में ओबामा ने कहा, “तुम जानती हो कि जीवित या दिवंगत शख्सियतों की सूची काफी लम्बी है। मेरा मानना है कि ऐसी स्थिति मैं महात्मा गांधी के साथ रात्रिभोज करना पसंद करता। वह मेरे वास्तविक नायक हैं।”
उन्होंने कहा, “गांधी के साथ शायद मुझे कम भोजन करना पड़ता क्योंकि वह ज्यादा नहीं खाते थे।”
अमेरिका, भारत स्वाभाविक मित्र: ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने कहा, “महात्मा गांधी ऐसी शख्सियत हैं जिनसे मैं बहुत प्रेरित हूं। उनसे डॉ.मार्टिन लूथर किंग भी प्रेरित हुए थे। अगर भारत में अहिंसा आंदोलन नहीं हुआ होता तो आज अमेरिका में भी नागरिक अधिकारों के लिए अहिंसक आंदोलन नहीं हो पाता।”
ओबामा ने छात्रों को बताया कि गांधी जी आचार संबंधी मूल्यों की ताकत के माध्यम से बदलाव लाने और उसे नैतिकता से पोषित करने का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने इसी को अपना आधार बनाया।