|
|
रूस ने अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल छोड़ी
|
02 नवंबर 2009
वार्ता
मास्को। रूस ने परमाणु पनडुब्बी के सहारे चलाए जाने वाले अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कल एक विज्ञप्ति में कहा- "परमाणु मिसाइलों वाली पनडुब्बी ब्रियान्सक ने बैरेन्ट्स सागर में अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया।
वक्तव्य में कहा गया कि पनडुब्बी से छोडी गई मिसाइलें नियत समय में अपने लक्ष्य तक चली गईं।
रूस के परमाणु हथियारों में धरती से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें, पनडुब्बी से चलाई जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें तथा समुद्र से छोडी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा बमवर्षक भी शामिल हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010