ख़बरें »
विदेश »
सऊदी अरब: सड़क दुर्घटना में दो भारतीय मृत
|
|
सऊदी अरब: सड़क दुर्घटना में दो भारतीय मृत
|
18 नवंबर 2009
वार्ता
दुबई। सऊदी अरब के रियाद में एक सडक दुर्घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।
दोनों नागरिक उत्तर प्रदेश के निवासी थे और वहां एक फैक्ट्री में वैल्डिंग का काम करते थे।
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब तुर्की का एक मैकेनिक अपने वाहन को परीक्षण के लिये चला रहा था और उस दौरान वाहन ने शिफा औद्योगिक क्षेत्र में दो भारतीय नागरिकों को कुचल दिया।
मृतकों की पहचान इलाहाबाद निवासी नफीस अहमद (88 वर्ष) और जयसिंपुर निवासी किस्मत अली (35) के रूप में की गई है। घटना में नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किस्मत अली को अल एमान अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान 15 घंटे के बाद उसकी भी मौत हो गई। दोनों व्यक्ति शिफा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे।
घटना के बाद मैकेनिक फरार हो गया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010