09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
जीवन शैली  »  वाह जिंदगी!  »  पंजाब में लहराया महिलाओं का परचम
पंजाब में लहराया महिलाओं का परचम
ads by google
18 मई 2009
वार्ता

चंडीगढ।
पंजाब के इतिहास में सम्भवतः पहली बार 13 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर महिलाएं चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने में कामयाब हुई हैं।

पन्द्रहवीं लोकसभा के चुनाव में विभिन्न पार्टियों की 14 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमाई थी। कांग्रेस की हैट्रिक लगाने वाली पटियाला घराने की बहू परनीत कौर होशियारपुर क्षेत्र से संतोष चौधरी सत्तारूढ़ अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की पत्नी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पुत्रवधू हरसिमरत कौर बादल भटिंडा सीट से और कट्टर अकाली परिवार की बेटी तथा बहू बीबी परमजीत कौर गुलशन फरीदकोट से दूसरी बार लगातार लोकसभा के लिए चुनी गई। शेष दस अन्य महिला प्रत्याशियों को पराजय का मुंह देखना पड़ा।

चौदहवीं लोकसभा में पंजाब से पटियाला लोकसभा के लिए परनीत कौर निर्वाचित हुई हैं। मतदाताओं ने इन्हें फिर मान बक्शते हुए चुनावी सफलता की चौखट पर ला पहुंचा दिया।

लेकिन प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा महिला शक्ति को आगे लाने से बचती रही हैं। महिला सशक्तिकरण का राग अलापने वाली बड़ी पार्टियां भी महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान देने से कन्नी काटती रही हैं। तैंतीस प्रतिशत आरक्षण की मांग वाद-विवादों में फंसकर रह जाती है।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - वाह जिंदगी!
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.