12 मई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक
फराह खान ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ इस वर्ष तैयार हो जाएगी।
पढ़ें: शाहरूख खान बनेंगे सुपरहीरो फराह ने आईएएनएस से कहा कि, "हैप्पी न्यू ईयर को लेकर मैं काम शुरू कर दूंगी और इस वर्ष 31 दिसम्बर तक सिनेमाघरों तक यह फिल्म पहुंच जाएगी।"
पढ़ें: किसी और के इशारे पर नाचेगी फराह खान फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान नजर आएंगे। निर्देशक के तौर पर फारह की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पूर्व वह बॉलीवुड को दो हिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ दे चुकी हैं। दोनों फिल्मों में भी
शाहरूख खान ही मुख्य भूमिका में नजर आए थे।