22 जून 2009
आईबीएन-7
मुंबई। शनिवार की सुबह अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम ने
शाइनी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा कर्मियो के बीच घिरे अबू सलेम ने जैसे ही शाइनी को देखा उसने कहा क्यों भाई तुम भी आ गए। सलेम ने कहा कि मैं भोपाल में था मुझे तुम्हारे बारे में पता चला। सलेम ने कहा कि सुना है मेरे चरित्र पर तुमने एक फिल्म की है। बोलो चाय पियोगे, कोई तकलीफ तो नहीं? इस पर शाइनी हल्का सा मुस्कुराया और कहा ‘थैंक यू सर’।
पढ़ें: शाइनी आहूजा पर लगे हैं करोड़ो रुपए शाइनी जेल में बेहद शांत और चुपचाप रहते हैं। वो ज्यादातर किसी कैदी से बात नहीं करते। अब तक शाइनी ने पूर्व आईपीएस अफसर साजी मोहन, अंडरवर्ल्ड डॉन मुस्तफा डोसा और अबू सलेम से ही खुलकर बात की है।
सूत्र बताते हैं कि शाइनी जेल में बेहद घबराएं हुए है। जेल के मंदिर में वो काफी देर तक प्रार्थना और पूजा करते है और हर किसी से यही कहते है कि वो बेगुनाह है।
वैसे तो शाइनी को 2 जुलाई तक आर्थर रोड जेल में रहना है। लेकिन अगर सत्र न्यायालय ने शाइनी के अंतरिम जमानत को मंजूर कर ली तो हो सकता है की 2 जुलाई के पहले ही वो जेल की दुनिया से निकल कर अपनी असली दुनिया में आ जाए।
पढ़ें: ‘शाइनी साहब एक नेक दिल इंसान हैं’ कल तक फिल्मो में भाई (अंडरवर्ल्ड डॉन) की भूमिका निभाने वाले
शाइनी आहूजा को जेल में अब असल जिंदगी के के डॉन से आमना-सामना करना पड़ रहा है और असल जिंदगी के ये अंडरवर्ल्ड डॉन फिल्मी डॉन का जेल में सहारा बने हुए है।