03 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन। दिवंगत पॉप स्टार
माइकल जैक्सन को सात जुलाई को लॉस एंजेलिस में दफनाया जाएगा। 25 जून को दिल का दौरा पड़ने से जैक्सन का निधन हो गया था।
तस्वीरें: अलविदा! माइकल जैक्सन वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक
जैक्सन का अंतिम संस्कार लॉस एंजेलिस के स्टेपलेस सेंटर में होगा। ऐसा माना जा रहा है कि जैक्सन को इस्लामिक रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया जाएगा।
स्टेपलेस सेंटर पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एईजी लाइव का मालिकाना हक है। यह वही संस्था है, जिसने लंदन के ओ टू एरेना में
जैक्सन के कार्यक्रम की व्यवस्था की थी। जैक्सन को दफनाने का काम अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।
तस्वीरें: माइकल जैक्सन के 50 साल इस कार्यक्रम के लिए एईजी लाइव स्टेपलेस सेंटर के बाहर विशालकाय स्क्रीन लगाएगी, जिसकी मदद से अधिक से अधिक संख्या में लोग
जैक्सन को दफनाए जाने के दृश्य देख सकेंगे।