20 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई। फिल्मकार से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले
प्रकाश झा ने बिहार में ‘मौर्य टीवी’ के नाम से एक नया चैनल प्रदर्शित किया है।
झा ने आईएएनएस से कहा कि उनके चैनल में मनोरंजन के साथ-साथ खबरें भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार को अपनी आवाज की जरूरत थी, जिसे मौर्य टीवी पूरा करेगा।
पढ़ें- प्रकाश झा ने रंगमंच कलाकारों को प्रशिक्षण दिया झा ने इस बात से इंकार किया कि चैनल के जरिए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, "यह एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चैनल होगा।" झा ने कहा कि वह चैनल के दिन प्रतिदिन के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। चैनल के संचालन की जिम्मेदारी आजतक चैनल के पूर्व ब्यूरो प्रमुख सुजीत झा को सौंपी गई है।