09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  प्रीति और रानी से ज्यादा सुंदर हूं: मीरा
प्रीति और रानी से ज्यादा सुंदर हूं: मीरा
ads by google
एपी.
7 जुलाई 2006.


नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तानी अदाकारा मीरा की एक बार फिर बॉलीवुड के रुपहले पर्दे पर वापसी कर  रही है। हालांकि वे किस फिल्‍म से वापसी कर रही हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है। इधर मीरा ने अपने आपको प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी से सुंदर बताया है।   

पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा का कहना है कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियां रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा के चेहरे बहुत साधारण हैं।  उनमें ऐसी कोई खास बात नहीं। जबकि वे उन दोनों से सुंदर हैं और उनका चेहरा भी ज्‍यादा फोटोजेनिक है।

मीरा कहती हैं कि वह अभी सिर्फ ‘24’ साल की हैं। अभी उनके पास अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद को साबित करने का काफी मौका है, जबकि बॉलीवुड की ज्यादातर अभिनेत्रियां उम्रदराज हो चुकी हैं। कई 30 के पार हैं और अपने कैरियर की ढलान पर पहुंच चुकी हैं।

35 से भी ज्‍यादा पाकिस्‍तानी फिल्‍मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी मीरा ने महेश भट्ट निर्देशित ‘नजर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन जल्‍द ही वह यह शिकायत करते हुए अपने देश वापस लौट गईं कि बॉलीवुड के फिल्‍म निर्माताओं ने उनके साथ उचित व्‍यवहार नहीं किया। अब एक बार फिर बॉलीवुड में उनकी वापसी हो रही है।

मीरा कहती हैं कि उनमें वह सारी चीजें हैं, जो उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के शिखर पर पहुंचा सकती हैं। जल्‍द ही वे बॉलीवुड का एक बड़ा सितारा होंगी।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - मनोरंजन
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.