09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव: कल मतगणना
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव: कल मतगणना
ads by google
21 अक्टूबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस/ वार्ता

नई दिल्ली ।
महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में गत 13 अक्टूबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को मतगणना होगी।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा ने बताया, "मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। सूचनाएं चुनाव आयोग की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराने के लिए प्रबंध किए गए हैं।"

महाराष्ट्र में 12 वीं विधानसभा के चुनावों के तहत 22 अक्तूबर को होने वाली मतगणना की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस चुनाव के तहत 13 अक्तूबर को हुए मतदान में राज्य के 7. 58 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में 60.37 प्रतिशत ने 1.12 लाख इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के जरिए वोट डालकर 1820 निर्दलीय एवं बागियों समेत 3536 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य पर अपनी मुहर लगायी थी। प्रत्याशियों में 211 महिलाएं भी शामिल है।

राज्य विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए मतगणना 267 स्थानों पर बनाए गए 288 अलग अलग केन्द्रों पर गुरूवार की सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी और एक घंटे के बाद उनके रूझान मिलने लगेगें। पहला परिणाम दोपहर 12 बजे तक और सारे परिणाम देर शाम तक मिल जाने की संभावना है।
राज्य में मुम्बई समेत अन्य सभी जगहों पर भी मतदान के दिन व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना पूरी होने तक पूरे राज्य में मद्यनिषेध रहेगा।

मतगणना केन्द्रों के लिए त्रिस्तीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  इन केन्द्रों पर तैनात चुनाव अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को छोड़ अन्य सभी के हथियार, मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, वीडियो कैमरा आदि के साथ आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
मतगणना केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत उम्मीदवारों के एजेंट और पत्रकारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। सभी मतगणना केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं।

हरियाणा विधानसभा के 13 अक्तूबर को हुए चुनावों की 22 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के लिए सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना केन्द्रों के भीतर और इसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में रोशनी मुहैया कराने हेतु अतिरिक्त जेनरेटर्स, पैट्रोमैक्स लैम्प और एमरजैंसी लाइट का बंदोबस्त किया गया है। मतगणना हॉल में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की इज़ाजत नहीं होगी।

अरुणाचल प्रदेश में गत 13 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 22 अक्टूबर को होगी।

राजनीतिक दलों के दावों प्रतिदावों के बीच चुनाव आयोग ने सभी 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वोटिंग मशीनों की सुरक्षा के लिए क्लोज सर्किट टीवी लगाए गए हैं और इन स्थानों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.