09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  कैसे हुआ राणा को बार-बार वीजा जारी?
कैसे हुआ राणा को बार-बार वीजा जारी?
ads by google
18 नवंबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
सरकार ने मंगलवार को कहा है कि यदि पाकिस्तानी मूल के लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध तहव्वुर हुसैन राणा को एकाधिक प्रवेश वीजा जारी करने में शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई है, तो सरकार उसकी जांच करेगी।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से यहां आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “इन सभी मुद्दों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से बहुत बारीकी के साथ निपटा जा रहा है और आनेवाले दिनों में इस मामले में आप सब काफी कुछ देखेंगे।”

राणा और सामराज राणा नामक महिला को जारी वीजा की प्रतियां इस बात को दर्शाती हैं कि महावाणिज्यदूत द्वारा दोनों को एकाधिक प्रवेश वीजा जारी किए गए थे।
 
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार राणा को वर्ष भर लंबा बिजनेस वीजा जारी किया गया था, जबकि सामराज पांच वर्षों के लिए वैध एक पर्यटक वीजा पर भारत में थी।
 
यह साफ तौर पर नियमों के उल्लंघन का मामला है, क्योंकि पाकिस्तानी मूल का व्यक्ति होने की स्थिति में इस तरह के वीजा जारी करने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना आवश्यक होता है।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.