करीना ने आईएएनएस से कहा कि, “मैं ‘कुर्बान’ को लेकर उत्साहित हूं। दर्शक इस फिल्म में मेरे किरदार को बहुत पसंद करेंगे। ‘कम्बख्त इश्क’ के बाद मेरी यह भूमिका बिल्कुल अलग होगी।”
निर्माता करन जौहर की इस फिल्म के बारे में वह कहती हैं कि, “फिल्म में लड़की का किरदार बहुत मजबूत है और मैंने इसको लेकर बहुत मेहनत की है।“ फिल्म का निर्देशन रेंसिल डीसिल्वा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ‘कुर्बान’ में करीना के अलावा सैफ अली खान , विवेक ओबरॉय , दीया मिर्जा , किरण खेर और ओम पुरी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म नवंबर में प्रदर्शित होगी।