29 अगस्त 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
इंदौर। देश के परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख अनिल काकोडकर ने कहा है कि 2050 तक बिजली का उत्पादन 10 गुना हो जाएगा, उसके बाद भी देश में ऊर्जा की कमी बनी रहेगी।
80,000 मेगावॉट अतिरिक्त बिजली बनाएगी सरकार इंदौर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए काकोडकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “देश में विकास की रफ्तार काफी तेज है। देश में बिजली का उत्पादन काफी बढ़ेगा और उसमें परमाणु का भी योगदान बढ़ेगा। उस दिशा में भी प्रयास जारी है। दूसरी ओर हमारी ऊर्जा की आवश्यकताएं इतनी ज्यादा हैं कि अनुमान के मुताबिक 2050 तक बिजली का उत्पादन 10 गुना हो जाएगा, उसके बावजूद भी कमी बनी रहेगी।”
धान-गेहूं की भूसी से तैयार होगी बिजली! पोखरण दो को लेकर छिड़ी बहस पर उन्होंने कहा कि वह परीक्षण पूरी तरह सफल था और आज हम उससे कहीं आगे निकल गए हैं।