|
|
गैस समझौते से अलग हुआ भारत: पाक
|
07 सितम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
तेहरान। पाकिस्तान के एक राजनयिक का कहना है कि ईरान और उसके देश के साथ होने वाले गैस पाइपलाइन समझौते से भारत ने खुद को अलग कर लिया है।
समाचार एजेंसी महर के मुताबिक ईरान में पाकिस्तानी राजदूत मुहम्मद बक्स अब्बासी ने रविवार को कहा, “निश्चित तौर पर भारत ही इस गैस पाइपलाइन समझौते से अलग हुआ है।”
उधर, ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस बारे में भारत ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
गौरतलब है कि इसी वर्ष मई में ईरान और पाकिस्तान के बीच गैस आपूर्ति संबंधी 7.5 अरब डॉलर का समझौता हुआ था।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010