22 सितम्बर 2009
वार्ता
मुम्बई। सुरक्षा से सम्बद्ध सूचना प्रौद्योगिकी के सॉफ्टवेयर का विश्व स्तरीय बाजार मौजूदा वर्ष में आठ फीसदी बढ़कर 14.5 अरब डॉलर का हो जाने की सम्भावना है।
बाजार का अध्ययन करने वाली प्रमुख संस्था गार्टनर की आज यहां जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2008 में इस क्षेत्र में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी जबकि वर्ष 2010 में इसमें 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। वर्ष 2010 में सुरक्षा से सम्बद्ध आईटी से सम्बद्ध सॉफ्टवेयर का कारोबार 16.3 अरब डॉलर तक पहुंच जाने की सम्भावना है।
आईटी क्षेत्र में 40,000 नौकरियां वर्ष 2009 में यूरोप में सुरक्षा सॉफ्टवेयर का कारोबार 3.2 अरब डॉलर का रहेगा जिसमें वर्ष 2008 के मुकाबले सात प्रतिशत की वृद्धि होगी।
गार्टनेर के प्रमुख विश्लेषक रूगेरू कोंटू का कहना है कि वैश्विक मंदी के बावजूद सुरक्षा से सम्बद्ध सॉफ्टवेयरों की मांग मजबूती बनी रहेगी क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा कटौती सहन नहीं की जा सकती।
तेजी से सुधर रहा है आईटी क्षेत्र: टीसीएस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2009 में कुल सॉफ्टवेयर की बिक्री में सुरक्षा सॉफ्टवेयर की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत रहेगी।