11 मई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुंबई। बॉलीवुड के हास्य प्रधान फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता
रितेश देशमुख अब पर्दे पर गंभीर भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्मकार
रामगोपाल वर्मा की आगामी फिल्म
‘रण’ में रितेश एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे।
पढ़ें: फिल्म ‘रण’ के गाने पर प्रतिबंध लगा यह फिल्म मीडिया जगत पर ही आधारित है। फिल्म में बॉलीवुड शहंशाह
अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।
रितेश ने कहा कि, "मैं फिल्म में पूरब शास्त्री नाम के किरदार को निभा रहा हूं। वह पत्रकारिता करना चाहता है और एक समाचार चैनल में नौकरी करता है।"
पढ़ें: ‘रण’ से बाहर नहीं हुए हैं रितेश: रामू उन्होंने कहा कि वह अब हास्य प्रधान फिल्मों के अलावा गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों में भी काम करेंगे। रितेश ने फिल्म
‘रण’ में अपनी भूमिका के लिए रामू का शुक्रिया अदा किया।