09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  ख़बरें  »  आमिर खान ने अपना अजन्मा बच्चा खोया
आमिर खान ने अपना अजन्मा बच्चा खोया
ads by google
12 अगस्त 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
हिन्दी सिने जगत के अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव का गर्भपात हो गया है। आमिर ने अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह जानकारी दी।

पढ़ें- ‘आमिर खान बड़े दिलवाले हैं’

आमिर ने अपने ब्लॉग 'आमिर खान डॉट कॉम' पर किए गए पोस्ट में लिखा है, "मित्रों, मेरे पास एक बुरी खबर है। किरण और मैंने अपना अजन्मा बच्चा खो दिया है। लाख प्रयासों के बावजूद हम गर्भपात को टाल नहीं सके।"

"पिछले दो महीनों से हम इसे लेकर काफी परेशान रहे और यही कारण है कि मैं अपने ब्लॉग से दूर रहा। मुझे इस गम को भुलाने के लिए समय चाहिए। इस कारण मैं अगले कुछ समय तक ब्लॉग की दुनिया से दूर रहूंगा।"

पढ़ें- आमिर का ‘धोबी घाट’ में किरदार सबसे महत्वपूर्ण

किरण को बुखार से पीड़ित होने के कारण जून में दक्षिण मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी समय उनके गर्भवती होने की बात सामने आई थी। किरण को तीन महीने का गर्भ था।

किरण के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'धोबी घाट' प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म में आमिर ने प्रमुख भूमिका निभाई है।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.