09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  ख़बरें  »  कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल पर
कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल पर
ads by google

07 अक्टूबर 2009

रॉयटर्स/ वार्ता

लंदन।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर के कमजोर पडने और वैश्विक बाजारों में आयी तेजी से कल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 71 डॉलर प्रति बैरल तक चढ गया।

खाडी देशों की ओर से डॉलर को तेल कारोबार से अलग रखने की अफवाहों के जोर पकडने से डॉलर में कल खासी गिरावट रही, हालांकि खाडी देशों ने इस खबर का खंडन किया कि उन्होंने डॉलर को तेल कारोबार से अलग रखने के बारे में कोई विचार किया है।

इस बीच मंगलवार को अमेरिकी सेवा क्षेत्र में सुधार और वैश्विक बाजारों की तेजी से तेल कीमतों को मजबूती मिली। नवंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी क्रूड 1.22 सेंट्स चढकर 70.41 डॉलर प्रति बैरल बोला गया । कारोबार के दौरान एक समय इसने 71.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को भी छुआ। उधर लंदन ब्रेंट क्रूड ने भी 70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार किया।

तेल बाजार के जानकारों के मुताबिक वैश्विक परिदृश्य की बजाए डॉलर की कमजोरी से तेल कीमतें चढ रही हैं। हालांकि मांग कमजोर बनी रहने से आने वाले दिनों में यह सीमित दायरे में टिकी रहेंगी।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.