14 सितम्बर 2009
आईबीएन- 7
नई दिल्ली। अपने जोरदार मुक्कों और घूसों से देश का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले मुक्केबाज
विजेंद्र कुमार रविवार देर रात दिल्ली लौट आए। विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद
विजेंद्र कुमार देर रात दिल्ली पहुंचे। इतिहास रचने वाले विजेंद्र के स्वागत के लिए इस मौके पर हवाईअड्डे पर खेल प्रेमियों की खासी भीड़ थी। खेल प्रेमियों ने विजेंद्र का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुक्केबाज विजेंद्र को प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
पढ़ें- विश्व मुक्केबाजी- विजेंद्र ने कांस्य पदक जीता हालांकि विश्व मुक्केबाजी चैंपियन में
विजेंद्र के समर्थकों को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। लेकिन कांस्य मिलने से भी उन्हें कोई मलाल नहीं था। खुद विजेंद्र भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। ये दूसरा मौका था जब विजेंद्र के मुक्कों ने देश का नाम रोशन किया। इससे पहले इस मुक्केबाज ने बीजिंग ओलंपिक में भी भारत का नाम दुनिया में रोशन किया था।