29 सितम्बर 2009
सीएनएन-आईबीएन
नई दिल्ली। बीजिंग ओलंपिक और विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के विजेंद्र कुमार देश को विश्व मुक्केबाजी में एक और ऐतिहासिक गौरव दिलाते हुए 75 किलोग्राम वजन वर्ग में दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज बन गए हैं।
पढ़ें- विश्व मुक्केबाजी- विजेंद्र ने कांस्य पदक जीता
भिवानी के इस 23 वर्षीय मुक्केबाज को हाल ही में इटली के मिलान में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर 200 अंक मिले और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की ताजा जारी विश्व रैंकिंग में वह उजबेकिस्तान के अब्बोस अतोव को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान पर आ गए। विजेंद्र को विश्व चैंपियनशिप में अतोव के हाथों सेमीफाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद अतोव कुल 2100 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकि क्यूबा के एमिलियो कोरिया बेयूक्स 2500 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
इस वर्ष चीन में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज थाकचोम ननाओ सिंह लाइट फ्लाइवेट वर्ग (48 किलोग्राम) तीन स्थान लुढ़ककर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने वाले अखिल कुमार भी फेदरवेट वर्ग (57 किलोग्राम) वर्ग में 1050 अंकों के साथ दसवें स्थान पर फिसल गए हैं। इसी तरह विश्व चैंपियनशिप में पहले ही दौर में बाहर का रास्ता देखने वाले ओलंपियन जितेन्द्र कुमार (54 किलोग्राम वर्ग) भी कुल 838 अंकों के साथ 14वें स्थान पर लुढ़क गए हैं।
51 किग्रा वजन वर्ग में सुरंजय सिंह 17वें नंबर पर हैं।
पढ़ें- राष्ट्रपति भवन में विजेंद्र, सुशील व मैरीकोम चमके
विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने वाले दिनेश कुमार लाइटवेट वर्ग (81 किलोग्राम) में अपने स्थान पर बने हुए हैं। वह 1550 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Oct 01, 2009
Congrats bijender.We are proud of u.May god bless u all success.U r sher-e-haryana.Ur efforts will definitely bring gold 4 india in next olympics.
K.B.Singh New Mumbai
Sep 30, 2009
I have no words to say you! You are the real hero of india. And i hope you you will no.1 long time in a row! God bless you real hero.
Santosh Choudhary New Delhi
Sep 30, 2009
I have no words to say you! You are the real hero of india.
Santosh Choudhary New Delhi
Sep 30, 2009
बहुत बढिया विजेंद्र, तुम देश की शान हो,
ranjeet delhi