09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  लोग  »  पोंटिंग ने बॉर्डर को पीछे छोड़ा
पोंटिंग ने बॉर्डर को पीछे छोड़ा
ads by google
01 अगस्त 2009
वार्ता

बर्मिघम।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां 25वां रन बनाते ही एलेन बॉर्डर को पीछे छोड़कर अपने देश की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

पढ़ें- पोंटिंग लॉर्डस में दर्शकों के रवैये से हैरान

बॉर्डर ने अपने टेस्ट खेल जीवन में 11174 रन बनाए थे। लेकिन पोंटिंग ने 25 के निजी स्कोर पर पहुंचते ही लंबे समय से कायम इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि पोंटिंग अपनी पारी को अधिक लंबा नहीं खींच सके तथा 13 रन और जोड़कर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ग्राहम ओनियंस की गेंद पर विकेटकीपर मैट प्रायर के हाथों लपक लिये गए।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने पोंटिंग की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। सदरलैंड ने एक बयान में कहा, “मैंने रिकी को यह कहते सुना है कि जब उनके चाचा और तस्मानिया के तेज गेंदबाज ग्रेग कैंपबेल को वर्ष 1989 में इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया तभी से वह बैगी ग्रीन कैप पहनने के लिए प्रेरित हुए थे।”

पढ़ें- पोंटिंग लॉर्ड्स में हार से चिंतित नहीं

सदरलैंड ने कहा, “पोंटिंग का यह चौथा इंग्लैंड दौरा है। हालांकि मैं जानता हूं कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड के कोई मायने नहीं हैं लेकिन दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी इस महान क्रिकेटर की उपलब्धि का जश्न जरूर मनाएंगे।”

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉर्डर ने भी पोंटिंग को अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, “मैं पोंटिंग का जबर्दस्त प्रशंसक हूं और मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि उन्होंने कितने रन बटोरे हैं बल्कि यह ज्यादा मायने रखता है कि उन्होंने किस तरह ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत टीम बनाया है। पोंटिंग ने जिस औसत से रन बनाए हैं वह पहले के बल्लेबाजों के लिए सोचना भी नामुमकिन था।”

पढ़ें- पोंटिंग के टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे

पोंटिंग के टेस्ट क्रिकेट में अब कुल 11188 रन हो गए हैं और सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में वह अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (12773) और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (11953) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - लोग
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.