06 नवम्बर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
हैदराबाद। अनुभवी बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को राजीव गांधी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय मुकाबले के दौरान अपने खेल जीवन का 45वां शतक पूरा किया।
पढ़ें- हैदराबाद वनडे- ऑस्ट्रेलिया 3 रनों से जीता पिछले 20 वर्षो से भारतीय क्रिकेट के खेवनहार रहे
सचिन ने अपनी 81 गेंदों की तेज पारी के दौरान 10 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है।
इससे ठीक पहले,
सचिन ने अपनी इसी पारी में सात रनों का आंकड़ा पार करने के साथ एकदिवसीय मैचों में 17,000 रन पूरे किए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
पढ़ें- ‘क्रिकेट के नायाब हीरा हैं सचिन’ सचिन ने बेन हिलफेनहास की गेंद पर तीन रन लेने के साथ साथ यह मील का पत्थर स्थापित किया। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इस मैच में सात रन बनाने की जरूरत थी। यह उनके खेल जीवन का 435वां मैच है।
सचिन ने 17,000 रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान कुल 45 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1870 चौके और 181 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।
पढ़ें- सरफराज ने सचिन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा सचिन ने 18 दिसम्बर, 1989 को गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी।
सचिन ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं और उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं।