10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  कन्याओं के कौमार्य परीक्षण का मामला संसद पहुंचा
कन्याओं के कौमार्य परीक्षण का मामला संसद पहुंचा
ads by google

13 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली
। मध्यप्रदेश में सामूहिक विवाह से पहले कन्याओं का कौमार्य परीक्षण किए जाने का मामला सोमवार को संसद तक पहुंच गया है।

राज्यसभा में कांग्रेस के संतोष बागरोदिया ने शून्यकाल के दौरान यह मामला उठाया।

उन्होंने इस बारे में अखबारों में छपी खबरों के चुनिंदा अंश पढ़कर सदन को सुनाए। विपक्षी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई कि वह सिर्फ खबरों के चुनिंदा अशों को ही पढ़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एस.एस. अहलूवालिया ने बागरोदिया को बीच में ही टोकते हुए कहा, “आप सिर्फ चुनिंदा हिस्सों को ही क्यों पढ़ रहे हैं। आप सरकार का पक्ष क्यों नहीं पढ़ रहे हैं”।

 

म.प्र. में धराए 3 लाख से अधिक बिजली चोर

 

अन्य सदस्यों ने अखबार की खबरों का हवाला देकर मुद्दा उठाए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया।

उपसभापति के. रहमान खान ने इस पर कहा कि सदन में उठाए जाने वाले 50 फीसदी से भी अधिक मामले अखबारों में छपी खबरों के आधार पर उठाए जाते हैं।

 

भाजपा पोस्टर में मध्यप्रदेश के दो मुख्यमंत्री!

 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के तहत गत 30 जून को सामूहिक विवाह का आयोजिन किया गया था। इस आयोजन से ठीक पहले 152 कन्याओं का कौमार्य परीक्षण कराया गया था। इसमें पाया गया कि 14 कन्याएं गर्भवती हैं। जिसके बाद 138 कन्याओं का विवाह ही संपन्न हुआ।

 

मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ हमला!



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
Sep 06, 2009
निशि शर्मा की राय से मेने गूगल मे m.P.Bhatnagar bhojpur सर्च किया वास्तव मे धीनोना कार्य हो रहा है पर पता नही पुलिस प्रशासन चुप क्यो है.
RAJ TIWARI BHOPAL
Jul 25, 2009
मध्यप्रदेश के लिए यह आम बात है अधिक जानकारी के लिए गूगले मे M.P.BHATNAGAR BHOJPUR सर्च करे.मासूमो की क्या दुर्गति हो रही है पता चलेगा.
NISHI SHARMA BHOPAL
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.