17 सितम्बर 2009
वार्ता
कोल्हापुर। महाराष्ट्र में कोल्हापुर के पावरलूम के लिए प्रसिद्ध इचलकरंजी में आज सुबह छह बजे से कर्फ्यू हटा लिया गया।
महाराष्ट्र: सांगली व मीरज से कर्फ्यू हटा गणेशोत्सव के दौरान छत्रपति शिवाजी का विवादास्पद पोस्टर फाड़ने को लेकर सांगली और मीरज में दो समुदायों के बीच तनाव के बाद यहां भी तनाव बढ़ गया था। भीड़ द्वारा पथराव और सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद सात सितम्बर को इचलकरंजी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया।
महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं जिला प्रबंधन ने आज हालात को देखते हुए कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया।