09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  हरियाणा: विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी
हरियाणा: विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां पूरी
ads by google
12 अक्टूबर 2009 
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

चण्डीगढ़।
हरियाणा में कल मंगलवार को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सज्जन सिंह ने कहा कि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार को रहे चुनाव में मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए लगभग 70,000 सरकारी कर्मचारी और लगभग 65,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

राज्य में ।.3 करोड़ से अधिक मतदाता मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां 23।,000 से अधिक मतदाता हैं।

राज्य के सभी ।3,524 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग किया जाएगा। मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।

जिन सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं उसमें प्रमुख नाम गढ़ी सांपला किलोई (रोहतक जिला) का है। यहां से मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं उंचा कलां (जींद)से इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के उम्मीदवार ओम प्रकाश चौटाला मैदान में हैं।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.