|
|
जम्मू- कश्मीर में तीन आतंकवादी ढेर
|
21 अक्टूबर 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार सुबह कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए।
पुलिस के मुताबिक सेना और पुलिस के जवानों ने माहरे के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया जहां हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी छिपे हुए थे। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। माहरे जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "तलाशी अभियान आरंभ कर दिया गया है। आशंका है कि अभी और आतंकवादी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षा बल सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रहे हैं।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010