10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  युवा स्पिनर अमित मिश्रा ने रिकॉर्ड बनाया
युवा स्पिनर अमित मिश्रा ने रिकॉर्ड बनाया
ads by google
20 अक्टूबर 2008
वार्ता

मोहाली।
भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा अपने पर्दापण टेस्ट की पहली ही पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

पढ़ें: मोहाली टेस्ट: भारत की पकड़ मजबूत

अमित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट में कल यह कारनामा कर दिया। कप्तान अनिल कुम्बले के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में शामिल किए गए अमित ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

देखें- भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला पर विशेष

अमित यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और विश्व के 20वें गेंदबाज हैं। इससे पहले नरेन्द्र हिरवानी ने चेन्नई में 11 जनवरी 1988 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पर्दापण टेस्ट की पहली ही पारी में आठ विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। हिरवानी ने 18.3 ओवर में 61 रन देकर आठ विकेट झटके थे। दिलचस्प संयोग है कि अमित को इस श्रृंखला में खेलने का मौका देने वाली मौजूदा चयनसमिति में हिरवानी भी शामिल हैं।

पढ़ें: पांच वर्षों की मेहनत रंग लाई: अमित मिश्रा

अमित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 26.4 ओवर में 71 रन देकर पांच विकेट झटके। इस दौरान उनका औसत दर भी शानदार रहा। उन्होंने प्रति ओवर 2.66 के औसत से रन खर्च किए। अमित ने साइमन कैटिच, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट और पीटर सिडल को अपना शिकार किया। गौरतलब है कि अमित शुक्रवार से शुरू हुए टेस्ट में भारत की तरफ से टेस्ट पर्दापण करने वाले 259 वें खिलाड़ी बने हैं।

तीसरे दिन के खेल पर एक नजर-

मोहाली टेस्ट: भारत की पकड़ मजबूत

दूसरे दिन के खेल का हाल-

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, भारत मजबूत

पहले दिन के खेल का हाल-

मोहाली टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.