09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  खबरें  »  इंडियन ओपन- सायना क्वार्टरफाइनल में
इंडियन ओपन- सायना क्वार्टरफाइनल में
ads by google
27 मार्च 2009
वार्ता

हैदराबाद।
भारतीय स्टार और दूसरी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने गुरुवार को हांगकांग की हुंग युंग चान को आसानी से 21-8, 21-8 से रौंदते हुए इंडियन ओपन बैडमिंटन ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया, लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त भारत के चेतन आनंद को सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।

पढ़ें: शीर्ष पांच में पहुंचना मेरा अगला लक्ष्य- सायना

विश्व की नौंवे नंबर की खिलाड़ी सायना को अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। सायना के अलावा शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस की होंगयान पी, मलेशिया की म्यू चू वूंग और जापान की यू हिरायामा ने भी क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पढ़ें: लंदन ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है- सायना

विश्व के 13वें नम्बर के खिलाड़ी चेतन को चीन के वेनलोंग भोउ ने 9-21, 24-22, 21-8 से हरा दिया। चेतन की सनसनी खेज हार से प्रभावित हुए बिना नौवी वरीयता प्राप्त अरविंद भट्ट 13 वीं अनूप श्रीधर ओर 16वीं वरीयता प्राप्त आनंद पवार ने भारत की उम्मीदों को बरकरार रखा।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.